फतेहपुर, नवम्बर 15 -- फतेहपुर। एसटीएफ की एक साथ फतेहपुर, रायबरेली और उन्नाव जिले में अवैध परिवहन और ओवरलोड के खिलाफ हुई कार्रवाई के बाद भी लोकेटरों के मंसूबे बढ़े हुए है। दो दिन के सन्नाटे के बाद लोकेटर पुराने नंबरों का बंद कर उस नंबर का सिम तोड़ कर फेंक चुके हैं। नये मोबाइल नंबरों के साथ गुर्गों को आगे कर एक बार फिर से मैदान में हैं। दो दिन से रात भर अफसरों के सड़कों पर रहने के बाद भी ओवरलोड वाहनों का संचालन भोर पहर से शुरु हो रहा है। शनिवार भोर पहर टास्क फोर्स के हटते ही लोकेटरों द्वारा अधिकारियों की लोकेशन पर ओवरलोड ट्रक जनपद की सीमा पार रायबरेली, उन्नाव, लखनऊ की ओर रवाना हुए। दोआबा में मंगलवार रात एक लोकेटर के साथ एक ट्रक चालक को एसटीएफ ने पकड़ा जिससे एआरटीओ और खनिज विभाग के गठजोड़ का खुलासा हुआ लेकिन जिले के दर्जन भर से अधिक मुख्य लो...