आरा, मार्च 30 -- जगदीशपुर। जगदीशपुर के नये थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने रविवार को योगदान दिया। इस दौरान थाने के सभी चौकीदारों की परेड ली। गांवों में हर गतिविधि पर नजर रखने का फरमान जारी किया। श्री रंजन ने योगदान के साथ ही थाने के सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर केस निष्पादन, वारंटी सहित कई बिंदुओं पर समीक्षा की और क्षेत्र भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पहली पहला प्राथमिकता शांति बहाल रही। मौके पर दारोगा जयंत प्रकाश, नीता कुमारी, मीना कुमारी, पीएसआई चंदन कुमार सहित अन्य थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.