साहिबगंज, जून 17 -- साहिबगंज। जिले में तीन और मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (सीएम एसओई) खुलने हैं। इसके लिए सोमवार को डीईओ व डीएसई ने संबंधित स्कूलों का भौतिक सत्यापन करने के लिए निरीक्षण किया। इस क्रम में डीईओ डॉ. दुर्गानंद झा ने शहर के पुरानी साहिबगंज स्थित अपग्रेड नगरपालिका कन्या उच्च विद्यालय व बोरियो प्रखंड के अपग्रेड हाई स्कूल सोती चौकी पांगड़ो का एवं डीएसई कुमार हर्ष ने मंडरो प्रखंड के अपग्रेड हाई स्कूल मसनिया का स्थल निरीक्षण करते भौतिक सत्यापन किया। संबंधित स्कूलों के भौतिक सत्यापन के क्रम में उन स्कूलों में यूडायस 2024-25 के मुताबिक नामांकित विद्यार्थी, प्राइमरी में नियमित व सहायक अध्यापक, अपर प्राइमरी में नियमित व सहायक शिक्षक, माध्यमिक में कार्यरत शिक्षक, 2024-25 व 2025-26 में विद्यार्थियों की औसत उपस्थिति, मैट्रिक में दो साल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.