नई दिल्ली, दिसम्बर 31 -- यह साल आईपीओ बाजार के लिए सबसे फायदेमंद साबित हुआ और कंपनियों ने रिकॉर्ड 1.76 लाख करोड़ रुपये जुटाए। अब साल 2026 में भी यह तेजी जारी रहने की उम्मीद है। ब्रोकरेज हाउस इक्विरस कैपिटल की रिपोर्ट के मुताबिक, अगले साल आईपीओ से लगभग 20 अरब डॉलर यानी करीब 1.80 लाख करोड़ रुपये जुटाए जा सकते हैं। साथ ही 80 के करीब आईपीओ पेश हो सकते हैं, जिनमें कई बड़ी कंपनियां भी हो सकती हैं। इनमें रिलायंस जियो, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज, ओयो और जेप्टो जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल हैं।75 से अधिक कंपनियों को मंजूरी रिपोर्ट के अनुसार, नए साल के लिए आईपीओ का परिदृश्य उत्साहजनक बना हुआ है। सेबी 75 से अधिक कंपनियों को पहले ही आईपीओ पेश करने की मंजूरी दे चुका है, लेकिन उन्होंने अभी तक अपने निर्गम नहीं शुरू किए हैं। वहीं, 100 अन्य कंपनियां अनुमति की प्र...