छपरा, जनवरी 2 -- तरैया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के तरैया गांव में नया साल मनाने गये एक युवक की संदिग्ध स्थिति में गुरुवार को मौत का मामला प्रकाश में आया है। मृत युवक तरैया गांव निवासी अमरनाथ गुप्ता का पुत्र 21 वर्षीय राजा बाबू उर्फ राजा गुप्ता बताया जाता है। इस सम्बंध में युवक के पिता ने बताया कि घर से दोस्तों के साथ नया साल मनाने जाने की बात कह कर निकला था। गुरुवार की देर रात्रि में दो युवक जख्मी हालत में मेरे पुत्र को घर पर पहुंचा दिये। इसके बाद हमलोग रेफरल अस्पताल में उपचार के लिए ले गये जहां चिकित्सक ने पुत्र को मृत घोषित कर दिया। इधर युवक को घर पहुंचने वाले दोनों युवकों का कहना था कि मशरक में सड़क दुर्घटना में राजा बाबू घायल हो गया व उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हालत में घटना स्थल पर ही है। समाचार लिखे जाने तक इस सम्बंध में मृतक के परिजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.