गढ़वा, जनवरी 1 -- गढ़वा, हिटी। नया साल को लेकर जिला मुख्यालय से लेकर सुदूरवर्ती इलाकों में स्थित पर्यटन स्थलों में जश्न का माहौल रहा। साल के अंतिम दिन बुधवार को भी विभिन्न पर्यटन स्थलों पर लोग पिकनिक मनाने पहुंचे। उपायुक्त दिनेश यादव और एसपी अमन कुमार के निर्देश पर सभी पिकनिक स्पॉट में सुरक्षा और विधि व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी पर्यटन स्थलों पर दंडाधिकारियों के अलावा पुलिस पदाधिकारी और जवानों को प्रतिनियुक्त किया गया है। जिला मुख्यालय में मुख्य रूप से दो पार्क बिरसा मुंडा पार्क और नीलांबर पीतांबर पार्क में नये साल पर संभावित भीड़ को देखते हुए सख्त सुरक्षा व्यवस्था किया गया है। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में उक्त स्थलों पर लोग नये साल का जश्न मनाएंगे। कड़ाके की ठंड के बाद भी नए साल के जश्न को लेकर लोगों में मंगलवार को उत्साह क...