बलिया, फरवरी 6 -- बलिया, संवाददाता। मतदाता सूची प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर-2026) में अब तक 82 हजार 196 ऑनलाइन आवेदन आए हैं। इसमें नए मतदाता बनने के लिए 69 हजार 379 लोगों ने फार्म-छह भरा है। इनमें चार विदेश में रहने वाले (एनआरआई) भी हैं। ये सभी रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के हैं। इसके अलावा 1087 लोगों के आवेदन नाम काटने के लिए (फार्म-सात) आए हैं। 11 हजार 726 लोगों ने फार्म-आठ भरकर संशोधन के लिए आवेदन किया है। अपर जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार के अनुसार जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पर दावा-आपत्ति का समय निर्वाचन आयोग की ओर से छह फरवरी (शुक्रवार) तक का समय दिया गया था। हालांकि यह समय अब एक माह के लिए बढ़ा दिया गया है। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए ...