रांची, जनवरी 1 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची आर्च डायसिस के आर्च बिशप विंसेंट आइंद ने गुरुवार को राजा उलिहातू स्थित माता गिरजा माइनर बसिलिका में मिस्सा अनुष्ठान किया। उन्होंने कहा कि बहुत सारे लोग इस नववर्ष को देखना चाहता थे, लेकिन आज वे इस दुनिया में नहीं हैं। हमें ऐसा सुअवसर प्राप्त हुआ है कि हम इस नए वर्ष को देख पाएं हैं। इसलिए ईश्वर को धन्यवाद दें। यह नया वर्ष हमारे लिए नई आशा लेकर आया है। इसलिए अपनी असफलताओं से सीखते हुए अधिक परिश्रम कर जीवन, परिवार व समाज को बेहतर बनाने में प्रयासरत रहें। मिस्सा अनुष्ठान के बाद पल्ली में कार्यरत पुरोहितों व धर्मबहनों से मुलाकात कर आने वाले समय में लोगों के आध्यात्मिक लाभ व समाज सुधार के लिए तत्पर रहने का आह्रवान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.