सीवान, फरवरी 6 -- किसानों का फॉर्मर आईडी बनाने का कार्य मुख्य रूप से राजस्व शाखा व कृषि कार्यालय के तत्वावधान में चल रहा है। विभाग के अनुसार फॉर्मर आईडी उन्हीं का बनेगा जिनके नाम से जमाबंदी है, जबकि 90 प्रतिशत से अधिक किसानों की खतियानी जमीन उनके बाप दादा के नाम से है। इससे फॉर्मर आईडी नहीं बन पा रहा है। नया रजिस्ट्री अगर कोई कराया भी है तो उनकी जमाबंदी एग्रीटेक ऐप पर अपडेट नहीं है। इससे उनका खाता खेसरा शो नहीं कर रहा है। इस कारण से फॉर्मर आईडी नहीं बन पा रहा है। अधिकतर किसानों के आईडी में जैसे आधार कार्ड जो फॉर्मर आईडी के लिए महत्वपूर्ण है और उनकी जमाबंदी यानि जो दाखिल खारिज कराए हैं दोनों में नाम मिसमैच होने पर भी दिक्कत आ रही है। जैसे अगर आधार पर विवेक लिखा हो और जमाबंदी पर बिवेक हो या पिता के नाम में भी कोई त्रुटि हो जैसे जमाबंदी पर र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.