नई दिल्ली, फरवरी 1 -- टाटा मोटर्स के लिए उसकी छोटी पंच SUV सालों से शानदार प्रदर्शन कर रही है। वहीं, साल 2026 की शुरुआत भी इसके लिए शनदार रही है। दरअसल, पिछले महीने पंच की 19,000 यूनिट बिकीं। इस तरह इस कार को अपनी सबसे अच्छी मंथली सेल भी मिली। कंपनी ने हाल ही में पंच का नया फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च किया है, जिसके बाद इसकी बिक्री में ये ग्रोथ देखने को मिली है। बता दें कि पंच को पेट्रोल, डीजल, CNG के साथ इलेक्ट्रिक मॉडल में भी खरीद सकते हैं। वहीं, इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.59 लाख रुपए है। टाटा पंच फेसलिफ्ट के इंजनइसमें एक नया 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन शामिल है जो 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है, जो 120 PS की पावर और 170 Nm का टॉर्क देता है। साथ ही, इसमें 1.2-लीटर रेवोट्रॉन नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन भी जारी रहेगा, जो 88...