मुरादाबाद, मार्च 18 -- एमडीए कर्मचारियों की बैठक मंगलवार को हुई। इस दौरान कर्मचारियों और अधिकारियों के आवास नया मुरादाबाद में शिफ्ट किए जाने पर चर्चा की गई। कर्मचारियों ने शिफ्टिंग को लेकर आने वाली परेशानियों को भी रखा। कर्मचारियों ने बताया कि शिफ्टिंग से पहले कर्मचारियों के बच्चों के स्कूलों में एडमिशन की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए। कर्मचारियों ने यह भी सुझाव दिया कि शिफ्टिंग की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से लागू की जानी चाहिए। नया मुरादाबाद स्थित आवासों में सभी मूलभूत सुविधाएं, जैसे पानी, बिजली और परिवहन, पूरी तरह सुचारू रूप से उपलब्ध कराई जाएं। इस दौरान संजय सत्संगी, विजय दुबे ने भी विचार रखे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.