मधुबनी, फरवरी 21 -- झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। प्रशांत किशोर शनिवार को बिहार बदलाव यात्रा से पूर्व चल रहे संपर्क अभियान के तहत झंझारपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मुलाकात की तथा प्रेस वार्ता कर आगामी राजनीतिक रणनीति की जानकारी दी। प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में नवनिर्माण की शुरुआत हो चुकी है और जनसुराज अभियान का उद्देश्य लोगों को एक बेहतर विकल्प देना है। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों को नया बिहार चाहिए और जब उन्हें विकल्प दिखेगा तो वे जनसुराज को ही चुनेंगे। उन्होंने खजौली में पूर्व प्रत्याशी के पति की शराब मामले में गिरफ्तारी को लेकर उठ रहे सवालों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जनसुराज शुरू से ही बालू माफिया,शराब माफिया और जमीन माफिया से दूरी बनाकर चलने वाला अभियान रहा है। यदि किसी भी स्तर पर किसी क...