बहराइच, अप्रैल 16 -- तेजवापुर। टिकोरा से एकडला गांव जाने वाले मार्ग पर सोमवार को शाम अचानक बिजली का पोल टूटकर सड़क पर गिर गया था। लगभग 17 घंटे बिजली बाधित रही। 150 परिवार परेशान थे। समस्या को देखते हुए हिंदुस्तान ने 16 अप्रैल को 17 घंटे से टिकोरा गांव की बिजली गुल शीर्षक से बुधवार के अंक में खबर प्रकाशित हुई। खबर को संज्ञान में लेते हुए विभाग ने नया पोल लगाकर गांव की बिजली बहाल कर दी है। ग्राम प्रधान राम छबीले यादव, रामरूप, दिनेश, मदनलाल ने बताया कि हिन्दुस्तान में खबर प्रकाशित होने के बाद गांव की बिजली बहाल की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.