बक्सर, फरवरी 7 -- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के नया बाजार से चोरों ने एक युवक की बाइक गायब कर दी। इस संबंध में उसने टाउन थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। पांडेयपट्टी निवासी कुंदन सिंह के मुताबिक वे अपने दोस्त की छोटी बहन के जन्म दिन समारोह में शामिल होने नया बाजार स्थित उसके घर गए थे। बाइक दोस्त के घर के सामने लगा खुद अंदर चले गए। रात करीब दस बजे बाहर निकले तो देखा कि बाइक अपनी जगह से गायब है। काफी खोजबीन के बावजूद बाइक का कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद उन्होंने टाउन थाना में बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज करा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...