नई दिल्ली, फरवरी 2 -- साल 2026 के दूसरे महीने में स्मार्टफोन लवर्स के लिए मार्केट में होने वाली हलचल काफी दमदार रहने वाली है। अलग-अलग बजट सेगमेंट में और अलग-अलग यूजर्स की जरूरतों के हिसाब से कई बड़े ब्रैंड्स इस महीने अपने नए फोन लॉन्च करने जा रहे हैं। इनमें फ्लैगशिप परफॉर्मेंस से लेकर हाई-एंड कैमरा सेटअप और प्रीमियम डिजाइन सब देखने को मिलेगा। आने वाले सप्ताह में ये नए लॉन्च मार्केट में जगह बना सकते हैं।Samsung Galaxy S26 Ultra Samsung Galaxy S26 Ultra एक बार फिर कंपनी का सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन बनने जा रहा है। लीक जानकारी के मुताबिक इसमें 6.9-इंच का QHD+ Dynamic AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 1-120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा और नया प्राइवेसी व्यूइंग मोड साइड से स्क्रीन देखना मुश्किल बना देगा। परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट,...