बोकारो, जनवरी 31 -- चंद्रपुरा, प्रतिनिधि। नये पावर प्लांट को लेकर डीवीसी व झारखंड सरकार के संबंधित विभाग द्वारा चंद्रपुरा में जमीन के सर्वे का काम लगातार चल रहा है। इस प्लांट निर्माण को लेकर एनटीपीसी ने टेंडर भी निकाला है। इधर, स्थानीय प्रबंधन की ओर से भी कई तरह के टेंडर निकाले गये हैं। वर्तमान में जहां प्लांट के लिए जगह चिह्नित किया गया है, उस क्षेत्र की कॉलोनियों को ध्वस्त करने के लिए टेंडर निकाला गया है। दो चरणों में निकाले गये टेंडर के पहले चरण में डी टाइप के एरिया को हटाना है, जहां पावर प्लांट निर्माण प्रस्तावित है। जबकि दूसरे चरण के टेंडर में पश्चिम पल्ली, आदी पल्ली, निमिया मोड़ व ई टाइप सहित कई क्षेत्रों को चिह्नित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...