गाज़ियाबाद, अगस्त 2 -- गाजियाबाद। नगर निगम का नया मुख्यालय बनाने के लिए शासन ने पहली किस्त के 26 करोड़ रुपये जारी कर दिए। पांच मंजिला भवन अर्थला में बनाया जाएगा। निर्माण कार्य पर लगभग 99 करोड़ रुपये खर्च होंगे। निगम मुख्यालय नवयुग मार्केट में है। इसके बेसमेंट में डूडा और कंट्रोल रूम है। तीन मंजिल में निगम अधिकारी बैठते हैं। शेष दो मंजिल में दूसरे विभाग के अधिकारियों के दफ्तर हैं। सदन की बैठक में 100 चुने गए पार्षद और 10 नामित पार्षद आते हैं। सदन कक्ष छोटा होने से पार्षद और अधिकारियों को दिक्कत रहती है। निगम ने इस समस्या के समाधान के लिए पांच मंजिला नया मुख्यालय बनाने की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) शासन को भेजी थी। इसे मंजूर कर लिया गया। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया पहली किस्त के 26 करोड़ रुपये शासन से जारी हो गए हैं। उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.