साहिबगंज, अक्टूबर 7 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि। नगर के वार्ड संख्या दो में झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव तनवीर आलम के प्रयास से 63 केवी के पुराने ट्रांसफार्मर की जगह 100 केवी का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है। जर्जर तारों को भी बदला गया है। इससे अब वार्डवासियों को स्थिर व सुरक्षित बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। पूर्व में मस्जिद चौक ट्रांसफार्मर से आपूर्ति की जाती थी। इससे लो वोल्टेज व शॉर्ट सर्किट जैसी समस्याएं आम थीं। वार्डवासियों ने तनवीर आलम के अलावा पूर्व मंत्री आलमगीर आलम का भी आभार जताया है। मौके पर नेहाल अख्तर, थॉमस रॉबर्ट, शोएब अख्तर, अजीत कुमार रॉय समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.