रांची, दिसम्बर 14 -- रांची, वरीय संवाददाता। श्री चित्रगुप्त जन कल्याण ट्रस्ट की ओर से नया टोली हटिया में रविवार को श्री चित्रगुप्त मंदिर का शिलान्यास किया गया। यहां चित्रगुप्त मंदिर के साथ कायस्थ पाठशाला सह छात्रावास, कायस्थ धर्मशाला व एक वृद्धाश्रम बनाने का शिलान्यास किया गया। इसका शिलान्यास मुख्य अतिथि विधायक नवीन जायसवाल, डॉ सीबी सहाय, डॉ प्रवीण श्रीवास्तव और डॉ प्रभात कुमार ने किया। इस पर विधायक जायसवाल ने इस कार्य व शिलान्यास के लिए जन कल्याण ट्रस्ट की प्रशंसा की। उन्होंने नया टोली जाने के क्रम में स्वर्णरेखा नदी पर पुल बनवाने की मांग पर अपने फंड से सहयोग देने का आश्वासन दिया। समाज के प्रेम रंजन ने बताया कि नया टोली हेसाग स्थित डॉन बास्को स्कूल रोड देवी मंदिर से आगे स्थित है। नया टोली आने पर नदी पड़ता है, जिस पर पुल नहीं होने से आवाज...