गोपालगंज, फरवरी 13 -- गोपालगंज। नगर थाना क्षेत्र के नया टोला हरपुर गांव का एक किशोर गुरुवार की शाम में लापता हो गया। किशोर की खोजबीन करने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजन नगर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है। बताया जाता है कि हरपुर गांव के निवासी तिलेश्वर सिंह का 15 वर्षीय बेटा संदेश कुमार अपने गांव में खेलने के लिए गया था। वहीं खेलने के बाद लापता हो गया। जिसकी खोजबीन करने के बाद शुक्रवार को परिजनों ने नगर थाना में आवेदन देकर बच्चे की बरामदगी की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...