लखीसराय, मई 25 -- लखीसराय, ए.प्र.। नया टोला से शनिवार की संध्या गायब पवन कुमार का भतीजा रविवार को हथिदह में अपने नानी घर के पास मिला। बच्चे के द्वारा बताया कि तीन युवक के द्वारा रात भर कमरे में बंद कर रखा गया था। सुबह में उसे कुछ अन्य बच्चों के साथ पटना ले जाया जा रहा था। बच्चा कई बार हाथीदह अपने मां के साथ नानी घर गया था। हाथीदह से ट्रेन खुलते ही वह कूद गया जिसके बाद आस पास के लोग उस बच्चे को उठाकर स्टेशन पर लाए जहां से बच्चे के बताने पर उसे नानी घर छोड़ दिया गया। पवन कुमार ने कहा कि जब लखीसराय थाना में आवेदन देने पहुंचे तब हाथीदह से फोन आया कि बच्चा यहां है। जिसके बाद बिना आवेदन दिए घर लौट गया। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार साहनी ने कहा कि एक बच्चा गुम होने का आवेदन देने आया था लेकिन बच्चा मिल गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...