हापुड़, दिसम्बर 18 -- कोतवाली क्षेत्र के नया गांव में उस समयअफरा तफरी मच गई, जब गांव में विशालकाय अजगर निकल आया। अजगर को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई, लेकिन कुछ युवकों ने अजगर को पकड़ लिया। इसके बाद युवक अजगर को कंधे पर डालकर गांव की गलियों में घूमते नजर आए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि युवक अजगर के साथ खेलते रहे और उसे कंधे पर लादकर इधर उधर ले जाते रहे। अजगर के साथ युवकों की यह खतरनाक हरकत मोबाइल कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि अजगर काफी बड़ा है और कभी भी हमला कर सकता था। बाद में अजगर को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...