विकासनगर, फरवरी 9 -- सहसपुर ब्लॉक के नया गांव पेलियो, ग्राम पंचायत भुड्डी चकमनसा में सोमवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और ट्राई फेड के सहयोग से स्थापित सखी वन धन केन्द्र का विधिवत उद्घाटन किया गया। धन केन्द्र के माध्यम से बोक्सा जनजाति के समूह की महिलाओं को स्वरोजगार के नए अवसर प्रदान किए जाएंगे। केन्द्र में कुल 55 महिलाएं शामिल हैं जो राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के विभिन्न समूहों से जुड़ी हैं। केन्द्र में महिलाएं गांव में उत्पादित साबुत मसालों का क्रय, सफाई, पिसाई और पैकिंग करेंगी और उन्हें उच्च गुणवत्ता के साथ बाजार में उपलब्ध कराएंगी। एनआरएलएम की जिला मिशन प्रबंधक सोनम गुप्ता ने कहा कि इस पहल से गांव में महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी साथ ही किसानों को अपने उत्पाद बेचने का नया अवसर मिलेगा। इस दौरान सहसपुर ब्लॉक मिशन मैनेज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.