मधुबनी, दिसम्बर 29 -- बिस्फी, निप्र। औंसी डीह में चल रहे अंडर-19 ओलंपिक खेल प्रतियोगिता में फुटवॉल का मैच लहबार इलेवन एवं औंसी डीह के बीच खेला गया।इस मैच में लहबार की टीम ने उत्कृष्ट खेल दिखाते हुए औंसी को तीन गोल से पराजित किया। विजेता टीम की ओर से मो महताब, दिलावर खान, समीर ने अपनी टीम के लिए एक-एक गोल किये। सर्द मौसम के बाबजूद काफी बड़ी संख्या में दर्शक मैच देखने आये थे। दूसरी तरफ कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मैच नया गांव तथा औंसी के बीच खेला गया ।दोनों टीम की लड़कियों ने ठंड के बाबजूद बेहतरीन खेल का परिचय दिया। नया गांव की लड़कियों ने फाइनल मैच में औंसी को शिकस्त देकर कबड्डी स्पर्धा का खिताब जीता। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया था। आयोजनकर्ता व संयोजक मो सादाब ने बताया कि विजेता खिलाड़ी/प्रतिभागियों को नव वर्ष के अवसर पर पुरस्कृत...