बीकानेर, फरवरी 13 -- बीकानेर में बीते 10 दिनों से चल रहा 'खेजड़ी बचाओ आंदोलन' राजस्थान सरकार के आश्वासन के बाद खत्म हो चुका है। सरकार ने आश्वसन दिया है कि खेजड़ी के संरक्षण के लिए विशेष कानून लागू होने तक किसी भी खेजड़ी के पेड़ को नहीं काटा जाएगा। ये आंदोलन 2 फरवरी को शुरू किया गया था। राज्य मंत्री केके बिश्नोई गुरुवार को सरकार के आधिकारिक पत्र के साथ बीकानेर पहुंचे और आंदोलनकारियों से मिलकर उन्हें आश्वसत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिया है कि प्रस्तावित कानून के लागू होने तक एक भी खेजड़ी का पेड़ अवैध रूप से न काटा जाए। बिश्नोई ने कहा कि सरकार मौजूदा विधानसभा सत्र में एक विधेयक पेश करने की तैयारी कर रही है और इसके सभी कानूनी पहलुओं की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि संतों और पर्यावरण प्र...