गिरडीह, जून 17 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी अंचल के नयासांखो स्थित फुरचुआ नदी के पास एक खतियानी भूमि से बालू माफियाओं द्वारा जबरन बालू का उठाव कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। जिसे लेकर पीड़ित रैयतों में रोष है। इस संबंध में रैयत वासुदेव राय ने सोमवार को बताया कि मौजा नयासांखो के खाता संख्या 63, प्लॉट संख्या 3116 में रकवा 4 एकड़ 45 डिसमिल रैयती किस्म की जमीन उनके पूर्वज के नाम से है। जिसमें वे जोत आबाद कर खेती बारी करते आ रहे हैं। एनजीटी के द्वारा रोक लगाए जाने के बाद भी फुरचुआ नदी के किनारे उक्त रैयती भूमि में बालू माफियाओं द्वारा अवैध रूप से बालू निकालकर बेच दिया जा रहा है। जिससे बरसात का पानी पड़ते ही नदी में बाढ़ आने पर खेत की मिट्टी कटाव हो जाने का खतरा उतपन्न हो गया है। उन्होंने नदियों से अवैध तरिके से बालू उठाव पर रोक लगाने की मांग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.