घाटशिला, फरवरी 16 -- बहरागोड़ा, संवाददाता। बहरागोड़ा प्रखंड की पारुलिया पंचायत स्थित पाथरघाटा गांव में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। बिरसा स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता ने पहले ही दिन क्षेत्र के खेल प्रेमियों का दिल जीत लिया। प्रतियोगिता के पहले दिन कुल 16 टीमों ने अपनी दावेदारी पेश की। उद्घाटन मैच नयाबासान एफसी बनाम पीएम एफसी के बीच खेला गया। बेहद रोमांचक और संघर्षपूर्ण मुकाबले में नयाबासान एफसी ने अपने शानदार तालमेल और आक्रामक खेल के दम पर जीत दर्ज कर अगले चक्र में प्रवेश किया। वहीं, सोमवार को आयोजित उद्घाटन समारोह में पारुलिया पंचायत की मुखिया सुपर्णा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने मैदान पर उतरकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और गेंद पर किक मारकर औपचारिक रूप से खेल का उद्घाटन किया। खिलाड़ि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.