गोड्डा, जनवरी 6 -- गोड्डा। सदर प्रखंड अंतर्गत घाट मंजवारा पंचायत के नयाडीह गांव में देर रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा खलिहान में रखे पुवाल में आग लगा दिए जाने से करीब दो बीघा खेत का पुवाल जलकर राख हो गया। यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नयाडीह गांव की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित किसान अरविंद मांझी ने अपने खेत के खलिहान में मवेशियों के चारे के लिए पुवाल जमा कर रखा था। देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने पुवाल में आग लगा दी। आग लगने की जानकारी खेत के बगल में रहने वाले स्थानीय निवासी हलदर मांझी को लगी, जिन्होंने तत्काल इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर अरविंद मांझी अपने बड़े बेटे गिन्नी मांझी के साथ खेत पहुंचे, लेकिन तब तक खलिहान में रखा सारा पुवाल जलकर राख हो चुका था। इस घटना में करीब दो बीघा खेत का पुवाल पूरी तरह नष्ट हो गया, जिससे अरविंद मां...