अयोध्या, फरवरी 21 -- अयोध्या, संवाददाता। मण्डलायुक्त राजेश कुमार, पुलिस महानिरीक्षक सोमेन बर्मा, जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार के साथ शनिवार को पर्यटन विकास योजनान्तर्गत राम की पैड़ी स्थित घाटों एवं गुप्तार घाट का निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जनपद अयोध्या के सरयू नदी के नया घाट से लक्ष्मण घाट तक पर्यटन सुविधाओं का विकास एवं सुंदरीकरण कार्य जिसकी लागत 2328.80 लाख रुपए है, की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। इस परियोजना के निरीक्षण के समय मंडलायुक्त ने आगामी रामनवमी पर्व के दृष्टिगत कार्यस्थल पर साफ-सफाई के साथ कार्य को गुणवत्तापूर्वक पूर्ण कर हस्तान्तरित करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के समय कार्यदायी संस्था यूपी प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लि, निर्माण इकाई-11. अयोध्या के प...