छपरा, फरवरी 2 -- घायल गेटमैन का रेलवे अस्पताल में चल रहा है इलाज सोनपुर। पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर- छपरा रेल खंड पर सोनपुर और नयागांव स्टेशनों के बीच रेलवे गुमटी संख्या 10 के समीप सोमवार को लालगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही 15910 डाउन अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन को चेनपुलिंग कर रोक दिया गया। ट्रेन से लगभग 15 यात्री उतरे। ट्रेन रूकने के कारणों की जानकारी प्राप्त करने वहां का गेटमैन बाहर निकला। यात्रियों को लगा कि गेटमैन उनका वीडियों बना रहा है। उनलोगों ने गेटमैन को मारपीट कर जख्मी कर दिया और फरार हो गए। इस घटना में गेटमैन का सिर भी फट गया। उसे इलाज के लिए तत्काल सोनपुर रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। इस संबंध में जीआरपी थानाध्यक्ष मंजू देवी ने बताया कि घायल गेटमैन संतोष कुमार के बयान पर 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज ...