छपरा, दिसम्बर 26 -- सोनपुर। संवाद सूत्र सोनपुर- छपरा हाईवे पर नयागांव थाने के सिताबगंज बाजार के समीप शुक्रवार को सोनपुर से नयागांव की ओर तेज रफ्तार से जा रही एक विक्रम टेम्पो के अचानक पलट जाने से उसमें सवार लगभग छह यात्री जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए तत्काल सोनपुर अस्पताल भेजा गया। घायल यात्रियों के नाम व पते की जानकारी नहीं हो सकी है। चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने टेम्पो को जब्त कर लिया है। घटना के बाद थोड़ी देर के लिए अफरा- तफरी का माहौल कायम हो गया। आसपास के दर्जनों लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। उनलोगों ने घायलों को इलाज के लिए तत्काल सोनपुर अनुमंडल अस्पताल भेजवाया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मनोज कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया और लोगों से जानकारी प्राप्त की। इस संबंध में शुक्रवार...