बेगुसराय, अक्टूबर 12 -- मटिहानी, संवाद सूत्र। आगामी विधानसभा चुनाव में शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर नयागांव थाने की पुलिस की ओर से रविवार को क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि फ्लैग मार्च के माध्यम से आम लोगों को संदेश दिया गया कि उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन तत्पर है। अपराधियों को यह संदेश दिया गया कि उनकी हर गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए पुलिस तैयार है। फ्लैग मार्च थाना परिसर से प्रारंभ हुआ जो महम्मदपुर नयाटोला, हांसपुर, नयागांव बागडोव, दरियापुर, सोनापुर, बलहपुर आदि गांव का भ्रमण किया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व थाना अध्यक्ष मनोज कुमार कर रहे थे। साथ में दर्जनों की संख्या में पुलिस बल एवं थाना के अन्य पदाधिकारी शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.