आरा, फरवरी 9 -- जगदीशपुर। निज संवाददाता जगदीशपुर के नयका टोला मोड़ पर सोमवार की देर शाम जाम होने के कारण अफरातफरी मची रही। बताया जा रहा है कि नयका टोला मोड़ पर ओवरब्रिज क्षतिग्रस्त होने के कारण आरा से मोहनियां जाने वाली सभी गाड़ियां नीचे से ही जा रही हैं। सोमवार की देर शाम इंटरमीडिएट की परीक्षा खत्म होने से पीरो-जगदीशपुर-बिहिया पथ पर सैकड़ों गाड़ियां का एकाएक दबाव बढ़ाने के कारण और जाम लग गया, जिसे लेकर अफरातफरी मच गई। ऐसे में चारपहिया वाहन से लेकर दोपहिया, ट्रक, बस और स्कॉर्पियो फंसी रही। परीक्षार्थी भी परेशान रहे। बाद में किसी तरह से जाम हटाया गया, तब जाकर यातायात सम्मान हुआ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...