हापुड़, जनवरी 8 -- कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में मेरठ रोड स्थित आवास विकास कालोनी निवासी छात्र की छह दिसंबर पंजाब के रूपनगर में जिम में वर्कआउट करते समय मौत हो गई। छात्र आईआईटी रोपड़ में बी-टेक सिविल इंजीनियरिंग में तृतीय वर्ष का छात्र था। दो जनवरी को वह छुट्टी समाप्त होने पर घर से वापस गया था। बुधवार की शाम को यहां नम आंखों के बीच छात्र के शव का अंतिम संस्कार किया गया । वहीं शव के आते ही परिजन में कोहराम मच गया और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। आवास विकास कालोनी निवासी विनीत कुमार सागर मूलरूप से जनपद बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र के गांव ढलना के निवासी हैं। वह इस समय पटना में आरपीएफ में एएससी के पद पर तैनात हैं । वह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की सुरक्षा में भी तैनात रह चुके हैं। उनकी पत्नी मधु सागर घरेलू महिला हैं। छोटा...