सीतामढ़ी, अक्टूबर 4 -- सीतामढ़ी। श्रद्धा व शांति के साथ नवरात्र का समापन हो गया। नौ दिनों से नवरात्र में मां दुर्गा की अलग अलग स्वरूपों की पूजा अर्चना की गयी। गुरुवार को मां दुर्गा की विदाई देकर उनका विसर्जन कर दिया गया। नम आंखो से नदी, तालाब तट पर श्रद्धालुओं ने उनको विदायी दी। ज्यादातर मूर्तियों का विसर्जन गुरुवार की देर रात तक हो गया। वहीं पांच प्रतिमा का विसर्जन शुक्रवार को किया गया। इससे पूर्व पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा पंडाल व मंदिरों के साथ घरों में विसर्जन किया गया। मां से अपनी गलतियों की क्षमा मांगते हुए पूजा स्वीकार करने की प्रार्थना की।भक्तों ने अगले वर्ष पधारने और जीवन में खुशियां भर देने की प्रार्थना की। बनाए गए थे कृत्रिम घाट नगर के मेहसौल चौक स्थित लखनदेई नदी में सभी मूर्तियों का विसर्जन कर दिया गया।विसर्जन स...