अंबेडकर नगर, अक्टूबर 3 -- अम्बेडकरनगर संवाददाता। शारदीय नवरात्रि में आयोजित हुई दुर्गा महापूजा का विश्राम हो गया है। जिले में दो दिन में 15 सौ से अधिक दुर्गा प्रतिमाओं को विसर्जित कर दिया गया है। विसर्जन 90 से अधिक नदी और सरोवर के घाटों पर कड़ी सुरक्षा में निर्विघ्न हुआ। विदाई देकर पूजा समितियों ने माता से अगले बरस जल्दी आने की प्रार्थना की। अब करीब 500 प्रतिमाओं का विसर्जन करना बाकी रह गया है। दुर्गा प्रतिमाओं को गुरुवार को विजयादशमी के पर्व से विसर्जित किया गया। पावन जल में विसर्जन के पूर्व दुर्गा प्रतिमाओं की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। अब विसर्जन कस्बा बसखारी के साथ अन्य कई छोटी बाजार की दुर्गा मूर्ति का होना बाकी है, जो शरद पूर्णिमा तक पूरा होगा। अब तक विसर्जित हुई दुर्गा प्रतिमाओं में अकबरपुर नगर का विशेष रहा। नगर में शारदीय नवरात्रि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.