गिरडीह, अक्टूबर 4 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ में शक्ति की उपासना का महाव्रत दुर्गा पूजा को लेकर पिछले महीने से जारी शोर कई पूजा पंडालों में गुरुवार की रात से थम गया। गुरुवार को मिर्जागंज बदडीहा दुर्गा मंडप के दुर्गा माता के मूर्ति का विसर्जन हुआ, जबकि शुक्रवार को जमुआ स्थित पंच मंदिर के दुर्गा माता के मूर्ति का विसर्जन देर शाम में किया गया। अगले साल फिर आने की कामना के साथ मां दुर्गा को नम आंखों से विदाई दी जा रही है। प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला देर शाम से तक चला। प्रतिमा विसर्जन के साथ ही हर ओर गुंजायमान देवी के वैदिक मंत्रों का शोर पूरी तरह से थम गया। शहरों से लेकर गांव तक में उत्सव के बाद की उदासी छाने लगी है। लगातार दस दिनों तक पूजा करने के साथ-साथ महिलाओं ने भगवती के लोक गीतों की धूम मचाई। मंगल गीत गाकर महिलाओं ने जब माता को विदा किया त...