जहानाबाद, जून 27 -- करपी, निज संवाददाता। पूर्व विधायक सत्यदेव सिंह का पार्थिव शरीर करपी पहुंचते ही जब तक सूरज चांद रहेगा, सत्यदेव तेरा नाम रहेगा की गगनभेदी नारों से गूंज उठा। पूर्व विधायक के निधन का समाचार मिलते ही गुरुवार की सुबह करपी एवं बंसी प्रखंड में शोक की लहर दौड़ पड़ी। इस खबर पर किसी को सहसा विश्वास नहीं हुआ। नतीजतन दूरभाष से खबर की सच्चाई पता लगाने में लोग जुटे रहे। खबर की सत्यता का पता चलते ही चाहने वालों की आंखें नम हो गई। कुर्था विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे सत्यदेव ने अपने कार्यकाल में करपी , कुर्था एवं बंसी में कई पुलियों का निर्माण करवाया। गुरुवार को इनका पार्थिव शरीर करपी पहुंचा। जगदेव चौक पर समर्थकों ने इन्हें गगन भेदी नारों के साथ भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। जदयू के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र कुशवाहा, जदयू प्रखंड अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.