धनबाद, फरवरी 3 -- अलकडीहा, प्रतिनिधि। बागडिगी खान दुर्घटना की 25वीं बरसी पर सोमवार को बागडिगी कोलियरी स्थित शहीद स्मारक पर 29 मृत मजदूरों को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई। बीसीसीएल के सीएमडी मनोज अग्रवाल सहित अन्य अधिकारियों के अलावा शहीदों के परिजन, ट्रेड यूनियन के नेता और काफी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंचे। सभी ने शहीद बेदी पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शहीदों के परिजनों के आंसू थम नहीं रहे थे और पूरा माहौल गमगीन हो गया। दिन भर लोगों का आना-जाना लगा रहा। इस अवसर पर सीएमडी मनोज अग्रवाल ने विस्थापन के मुद्दे पर कहा कि विस्थापन नीति और नियमानुसार किया जाएगा और किसी भी परिवार को कठिनाई नहीं होने दी जाएगी। पिछले दिनों नॉर्थ तिसरा परियोजना में अधिकारियों और कर्मियों के साथ हुई मारपीट की घटना पर उन्होंने कहा कि कोई भी संगठन ...