पाकुड़, जनवरी 27 -- महेशपुर, एक संवाददाता। विद्या की आराध्य देवी मां सरस्वती की प्रतिमाओं का महेशपुर प्रखंड में मंगलवार को पूरे धूमधाम व गाजे बाजे के साथ नदी व जलाशयों में विसर्जन कर दिया गया। विसर्जन के पूर्व सुहागिन महिलाओं ने मां सरस्वती की प्रतिमा को अबीर, गुलाल व सिंदूर लगाकर नम आंखों से विदाई दी। प्रखंड मुख्यालय के शारदा बालक संघ के स्थापना के 56 वें ( स्थापना वर्ष 1970) वर्ष में सदस्यों ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना बड़े ही धूमधाम से संपन्न की। सोमवार देर शाम पूजा पंडाल में सदस्यों के द्वारा भक्ति गीत सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे होने के कारण मां की विदाई के अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने, आसते बछर आबार ऐसो मां का जयकारा लगाते हुए मां को नम आंखों से विदाई दी। विसर्जन जुलूस में शांति व्यवस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.