लखनऊ, अक्टूबर 3 -- हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से सरोजनीनगर के नटकुर में 'नमो वन की स्थापना हुई है। महापौर सुषमा खर्कवाल और अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव ने जोन 8 स्थित इस वन की स्थापना 200 पौधों के साथ की। इस मौके पर यहां कनेर, आम और आंवला के पौधे रोपे गए। नमो वन को कम क्षेत्रफल में घने जंगल के रूप में विकसित करने के लिए विशेष रूप से जापानी मियावाकी पद्धति का उपयोग किया जाएगा। इस तकनीक के तहत, कम जगह में अधिक से अधिक पौधे लगाए जाते हैं ताकि जंगल तेजी से विकसित हो सके। पहले यह परियोजना पहले गोमती नदी के किनारे घैला घाट के पास प्रस्तावित थी। हालांकि, स्थानीय विरोध और जमीनी विवाद के कारण परियोजना स्थल को बदलना पड़ा। अब नटकुर में घनी आबादी के बीच इस वन की स्थापना से आसपास के नागरिकों को शुद्ध हवा और हरियाली का सीधा लाभ मिलेगा।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.