नई दिल्ली, जनवरी 8 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। नमो भारत ट्रेन से सफर करने वाले यात्री जल्द मेरठ से सराय काले खां स्टेशन तक आसानी से पहुंच सकेंगे। एनसीआरटीसी (नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन) ने दिल्ली में इस अंतिम स्टेशन को तैयार कर लिया है। न्यू अशोक नगर स्टेशन से सराय काले खां स्टेशन के बीच ट्रेनों के स्पीड ट्रायल भी पूरे हो चुके हैं। माना जा रहा है कि जनवरी के अंत तक इसका उद्घाटन हो सकता है। सराय काले खां स्टेशन को मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब के रूप में विकसित किया गया है। नमो भारत स्टेशन को उत्तर रेलवे के निजामुद्दीन स्टेशन और दिल्ली के अंतरराज्यीय बस टर्मिनल, सिटी बस स्टॉप और मेट्रो की पिंक लाइन से कनेक्ट किया गया है। ऐसे में रेलगाड़ी और बसों से यहां तक सफर करके पहुंचे लोग मेरठ तक का सफर नमो भारत ट्रेन से कर सकेंगे। इसी तरह ...