गुड़गांव, अप्रैल 13 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हीरो होंडा चौक के समीप से निकल रहे बादशाहपुर बरसाती नाले के नीचे से नमो भारत गुजरेगी। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने इस सिलसिले में गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) से इस बरसाती नाले से जुड़ी जानकारियां हासिल की हैं। इस बरसाती नाले की गहराई करीब पांच मीटर है। ऐसे में नमो भारत को भूमिगत निकालने के लिए करीब सात मीटर गहराई में टनल का निर्माण करना होगा। जीएमडीए के एक अधिकारी ने बताया कि गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड स्थित गांव घाटा से बादशाहपुर नाला निकलता है। ये बरसाती नाला गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड, गुरुग्राम-सोहना रोड, गांव बहरामपुर से होता हुआ हीरो होंडा चौक के समीप गांव खांडसा में आकर मिलता है। गांव खांडसा से यह बरसाती नाला सेक्टर-37सी औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.