गुड़गांव, फरवरी 23 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। दिल्ली के सराय काले खां से गुरुग्राम और रेवाड़ी होते हुए राजस्थान के शाहजहांपुर तक नमो भारत ट्रेन की परियोजना के लिए केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने का इंतजार है। रविवार को सराय काले खां से मेरठ तक नमो भारत ट्रेन के शुरू होने से मिलेनियम सिटी के निवासियों को उम्मीद है कि जल्द ही नए रूट पर निर्माण शुरू होगा। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने पिछले साल नमो भारत ट्रेन के सराय काले खां से लेकर शाहजहांपुर तक करीब 105 किमी लंबे नमो भारत ट्रेन के संचालन की योजना तैयार की थी। इसके तहत निर्माण पर खर्च 34 हजार 299 करोड़ रुपये आना है। बाद में पीआईबी ने इस योजना को दो हिस्सों में विभाजित करके 93.12 किमी लंबे रूट को मंजूरी दी। पहले चरण में सराय काले खां से बावल तक नमो भारत ट्रेन का ...