गुरुग्राम। हिन्दुस्तान, मार्च 4 -- गुरुग्राम में नमो भारत ट्रेन के रूट में आ रहे करीब साढ़े 3 हजार पेड़ों को काटने की तैयारी चल रही है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने वन विभाग से इन पेड़ों को काटने की अनुमति मांगी है। इन पेड़ों को लेकर वन विभाग की टीम ने सर्वे कर लिया है और मौजूदा स्थिति से उच्चाधिकारियों को भी अवगत करवा दिया गया है। उच्चाधिकारियों की तरफ से ही अब इस मामले में फैसला लिया जाएगा। एनसीआरटीसी ने दिल्ली-जयपुर हाईवे पर नमो भारत ट्रेन चलाने की योजना बनाई है। इसके तहत दिल्ली में चार, गुरुग्राम में आठ और धारूहेड़ा में एक स्टेशन का निर्माण किया जाना है। साइबर सिटी, इफको चौक, सेक्टर-32, सेक्टर-15 के पार्ट एक और दो, राजीव चौक, हीरो होंडा चौक, पचगांव और बिलासपुर के समीप करीब साढ़े तीन हजार पेड़ आ रहे हैं। हीरो ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.