नई दिल्ली, फरवरी 9 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली-एनसीआर में तेजी से आकार ले रहे नमो भारत कॉरिडोर के स्टेशनों के आसपास अब सुनियोजित ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (टीओडी) जोन विकसित किए जाएंगे। इन इलाकों में व्यावसायिक, आवासीय और सार्वजनिक सुविधाओं को एकीकृत योजना के तहत बसाया जाएगा। इसका मकसद यह है कि लोगों की निर्भरता निजी वाहनों पर घटे और सार्वजनिक परिवहन तक पहुंच आसान हो। इसी दिशा में एनसीआरटीसी (नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन) ने दिल्ली स्थित स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (एसपीए) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन प्लानिंग एंड डिजाइन के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक शलभ गोयल और एसपीए के निदेशक प्रो. वीके पॉल की मौजूदगी में हुआ। इसके बाद एसपीए अपनी अकादमिक और तकनीकी विशेषज्ञता के जरिये क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.