गाज़ियाबाद, मार्च 24 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। नमो भारत के साहिबाबाद स्टेशन के पास मुख्य मार्ग पर नाला ओवरफ्लो होने से लोग परेशान हो रहे हैं। सबसे ज्यादा समस्या साहिबाबाद गांव के लोगों को हो रही है, जो गांव से आते-जाते गंदे पानी के बीच से होकर जा रहे हैं। लिंक रोड पर नमो भारत स्टेशन के पास ही साहिबाबाद गांव है। गांव के पास मुख्य मार्ग के नाले का नगर निगम ने पिछले दिनों निर्माण किया था। नाला बनने के बाद भी इसका पानी ओवरफ्लो हो रहा है। गांव के लोगों का कहना है कि करीब दो माह से मुख्य मार्ग पर पानी भरा हुआ है। खुद अधिकारी भी यहां से रोजाना गुजरते हैं, लेकिन किसी का ध्यान नहीं जा रहा। नगर निगम के अधिशासी अभियंता देशराज सिंह का कहना है कि नाला निर्माण अभी पूरा नहीं हुआ है। इसका कार्य पूरा होने के बाद पानी की निकासी हो जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.