फरीदाबाद, फरवरी 23 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। मेरठ में नमो भारत रैपिड रेल के शुभारंभ के बाद अब फरीदाबाद के लोगों की उम्मीदें भी तेज हो गई हैं। दिल्ली से पलवल तक नमो भारत ट्रेन (रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) चलाने की दिशा में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने परियोजना पर काम तेजी से शुरू कर दिया है। फिलहाल इस महत्वाकांक्षी योजना की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने का काम जारी है। अगले चरण में इस रूट पर काम शुरू होने की आस है, जिससे करीब एक लाख यात्रियों को राहत मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मेरठ में नमो भारत रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने स्कूली बच्चों और डॉक्टरों के साथ सफर कर बातचीत भी की। दिल्ली से मेरठ के बीच 82.15 किलोमीटर की दूरी अब महज 55 मिनट में तय होगी। इस...