नई दिल्ली, जनवरी 31 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। अगर आप भारतीय रेल और नमो भारत ट्रेनों में यात्रा की योजना एक साथ बनाना चाहते हैं तो अब ऐसा कर सकेंगे। एनसीआरटीसी के नमो भारत ऐप से भारतीय रेल के लिए और आईआरसीटीसी के मोबाइल ऐप से नमो भारत ट्रेनों के टिकट बुक कर सकेंगे। इसके लिए एनसीआरटीसी (नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन) और आईआरसीटीसी (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन) ने एक संयुक्त टिकटिंग प्रणाली शुरू की है। अधिकारियों के मुताबिक, इसके बाद अब यातायात के दोनों साधनों में यात्रा करने के लिए मोबाइल में अलग-अलग ऐप डाउनलोड नहीं करने पड़ेंगे। हाल ही में एनसीआरटीसी ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के साथ भी इसी तरह का सहयोग किया है। एनसीआरटीसी और डीएमआरसी के बीच एकीकृत टिकटिंग प्रणाली के तहत यात्री एक-दूसरे के मोबा...