मेरठ, मार्च 11 -- मेरठ। दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर में अब शताब्दीनगर सेक्शन नमो भारत ट्रेन की सेवा के लिए तैयार हो गया है। मेरठ साउथ से आगे मेरठ में नमो भारत का अगला स्टेशन शताब्दीनगर है। शताब्दीनगर से नमो भारत के साथ मेट्रो की सेवा भी उपलब्ध होगी। फिलहाल मेरठ साउथ से शताब्दीनगर के बीच नमो भारत और मेट्रो के ट्रायल चल रहे हैं। होली बाद किसी भी दिन शताब्दीनगर सेक्शन पर संचालन की घोषणा हो जाएगी। रैपिड रेल कॉरिडोर में मेरठ साउथ से शताब्दीनगर के बीच दो स्टेशन परतापुर और रिठानी हैं, जहां से केवल मेट्रो की सेवा उपलब्ध होगी। ऐसा देश में पहली बार है कि एक ही इन्फ्रास्ट्रक्चर पर सेमी हाई स्पीड और मेट्रो ट्रेन दौड़ती नजर आएगी। एनसीआरटीसी अधिकारियों के अनुसार शताब्दीनगर स्टेशन पर सिविल निर्माण पूर्ण हो गया है। अब फिनिशिंग कार्य तेजी से चल रहा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.